Friday, January 6, 2017

राजस्थान सामान्य ज्ञान के 60 महत्वपूर्ण प्रश्न प्रस्तुत कर रहे है-Important 60 question of Rajasthan General Knowledge

  1. जीणमाता का मंदिर किस जिले में है?
    उ- सीकर
  2. पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय की प्रधान पीठ कहाँ है?
    उ- नाथद्वारा
  3. वल्लभ सम्प्रदाय के प्रवर्तक कौन थे?
    उ. वल्लभाचार्य
  4. जसनाथी संप्रदाय की प्रधान पीठ कहाँ है?
    उ. कतियासर
  5. निम्बार्काचार्य द्वारा प्रवर्तित निम्बार्क सम्प्रदाय को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
    उ. हंस सम्प्रदाय से
  6. ‘बेलि क्रिसन रुक्मणी री’ पुस्तक के लेखक कौन है?
    उ. पृथ्वीराज राठौड़
  7. पृथ्वीराज रासौ के लेखक चंद बरदाई किस शासक के राजकवि व सामंत थे?
    उ. अजमेर के पृथ्वीराज राठौड़ के
  8. प्रसिद्ध प्रेमकथा ‘ढोला मारु रा दोहा’ के रचनाकार कौन थे?
    उ. कल्लोल
  9. कुम्भलगढ़ दुर्ग का निर्माण महाराणा कुम्भा ने किस प्रमुख वास्तुकार व शिल्पी की देखरेख कराया था?
    उ. मंडन की
  10. चित्तौड़गढ़ दुर्ग को राजस्थान का गौरव एवं गढ़ों का सिरमौर कहा जाता है जिसका निर्माण किस मौर्य शासक ने कराया था?
    उ. चित्रागंद मौर्य ने
  11. चीनी मिट्टी के बर्तनों पर नीले रंग से चित्रण की कला क्या कहलाती है?
    उ. ब्ल्यू पॉटरी
  12. पिछवाई पेंटिंग के लिए कौनसा शहर सर्वाधिक प्रसिद्ध है?
    उ. नाथद्वारा
  13. ऊन को कूट-कूट कर तथा दबा कर बनाए जाने नमदों के लिए कौनसा शहर प्रसिद्ध है?
    उ. टौंक
  14. चित्तौड़गढ़ जिले का कौनसा गाँव आजम प्रिंट के लिए प्रसिद्ध है?
    उ. आकोला
  15. नीले व लाल रंग का सर्वाधिक प्रयोग ‘अजरक प्रिंट’ के लिए कौनसा नगर प्रसिद्ध है?
    उ. बाड़मेर
  16. भैंसलाना किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है?
    उ. काले संगमरमर के लिए
  17. राजस्थान में किस जनजाति के लोगों की जनसंख्या सर्वाधिक है?
    उ. मीणा
  18. पाबूजी राठौड़ व जीन्दराव खींची के मध्य युद्ध कब हुआ?
    उ. 1266 ई में
  19. किस लोक देवता का स्मारक मक़बरा नुमा है तथा इसके प्रवेश द्वार पर बिस्मिल्लाह भी अंकित है?
    उ. जाहरपीर गोगाजी
  20. अभिनव भरताचार्य किस शासक को कहा जाता है?
    उ. महाराणा कुंभा को
  21. किस किले को भटनेर का किला कहा जाता है?
    उ. हनुमानगढ़ किले को
  22. मारवाड़ में राठौड़ वंश की स्थापना किसने की?
    उ. राव सीहा ने
  23. पुष्कर में 19 वीं शताब्दी में बना रंगनाथजी का मंदिर किस शैली में बना है?
    उ. दक्षिणात्य शैली में
  24. देव सोमनाथ मंदिर किस जिले में स्थित है?
    उ. डूंगरपुर जिले में
  25. बाड़मेर जिले के किराडू के प्रसिद्ध मंदिरों में सबसे प्रमुख मंदिर कौनसा है?
    उ. सोमेश्वर महादेव का
  26. राजस्थान में राज्य स्तरीय पशु मेले सबसे से ज्यादा किस जिले में भरते है?
    उ. नागौर में
  27. एस्बेस्टस के उत्पादन में राज्य का स्थान कौनसा है?
    उ. प्रथम
  28. धामण, करड एवं अंजन क्या है?
    उ. राजस्थान में घास की किस्में
  29. ऊँट की खाल पर स्वर्ण युक्त मीनाकारी व चित्रांकन आदि करने की जैसलमेर की बहुआयामी कला का क्या नाम है?
    उ. उस्ता कला
  30. सबसे पुरानी नहरों में से एक गंग नहर का निर्माण 1927 में फिरोजपुर पंजाब के निकट हुसैनीवाला में सतलज नदी से नहर निकाल कर किसने कराया था?
    उ. बीकानेर के राजा गंगासिंह ने
  31. खारी नदी किस अपवाह तंत्र का अंग है?
    उ. बंगाल की खाड़ी
  32. राजस्थान के मेवाड़ राज्य के वो कौन शासक थे जिन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पं. मदन मोहन मालवीय को आर्थिक सहयोग दिया?
    उ. महाराणा फतहसिंह
  33. राजस्थान में प्रथम सहकारी समिति 1905 में कहाँ स्थापित की गई ?
    उ. अजमेर जिले के भिनाय में
  34. कर्नल जेम्स टॉड ने किस युद्ध को मेवाड़ का थर्मोपॉली कहा था?
    उ. हल्दीघाटी युद्ध को
  35. कर्नल जेम्स टॉड ने किस युद्ध को मेवाड़ का मेराथन कहा था?
    उ. दिवेर युद्ध को
  36. उस स्थान का नाम क्या है जहाँ महाराणा प्रताप का 19 जनवरी, 1597 को देहान्त हुआ था तथा जहाँ उनकी समाधि भी स्थित है?
    उ. उदयपुर के पास चावण्ड गाँव में
  37. महाराणा प्रताप व अकबर की सेना के सेनापति मानसिंह के बीच 21 जून, 1576 को प्रसिद्ध युद्ध कहाँ हुआ था?
    उ. नाथद्वारा के निकट हल्दीघाटी में
  38. सन् 1957 में स्थापित राजस्थान संगीत नाटक अकादमी कहाँ स्थित है?
    उ. जोधपुर में
  39. सन् 1957 में स्थापित राजस्थान ललित कला अकादमी कहाँ स्थित है?
    उ. जयपुर में
  40. सेवण घास राज्य के किस जिले में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है?
    उत्तर- जैसलमेर जिले में
  41. हनुमानगढ़ के किले को किस नाम से जाना जाता है?
    उत्तर- भटनेर का किला
  42. जंगली मुर्गों के लिए कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है?
    उत्तर- माउण्ट आबू
  43. उड़न गिलहरियों के लिए कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है?
    उत्तर- प्रतापगढ़ जिले का सीता माता अभ्यारण्य
  44. राजस्थानी भाषा में प्रकाशित होने वाली पत्रिका ‘जागती जोत’ का प्रकाशक कौन है?
    उत्तर- राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर
  45. राजस्थान का राज्य पशु क्या है?
    उत्तर- चिंकारा
  46. नए दामाद के ससुराल में आने पर स्त्रियों द्वारा कौनसे गीत गाए जाते हैं?
    उत्तर- पावणा गीत
  47. गोरबंद गीत किस क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय है?
    उत्तर- शेखावाटी क्षेत्र
  48. ओल्यू गीत कब गाया जाता है?
    उत्तर- किसी की याद में
  49. राजस्थान की लोक कलाओं, लोक संगीत के संरक्षण, लुप्त हो रही कलाओं की खोज व उनके उन्नयन तथा लोक कलाकारों को प्रोत्साहित कर उनके विकास के लिए प्रयासरत रूपायन संस्थान कहाँ स्थित है?
    उत्तर- बोरूंदा-जोधपुर में
  50. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्कों ने विश्व विरासत सूची में शामिल कब किया था?
    उत्तर- 1983 में
  51. रेगिस्तान का कल्प वृक्ष किसे कहते हैं?
    उत्तर- खेजड़ी ( शमी ) को
  52. राजस्थान का राज्य पुष्प क्या है?
    उत्तर- रोहिड़ा( रिकोमेला अंडूलेटा )
  53. किस वृक्ष को राज्य का राज्यवृक्ष कहते हैं?
    उत्तर- खेजड़ी ( प्रोसोसिप सिनेरिया )
  54. राजस्थान का राज्य पक्षी का दर्जा किसे प्राप्त है?
    उत्तर- गोडावण ( क्रायोटीस नाइग्रीसैथ्स ) को
  55. घुड़ला पर्व कब मनाया जाता है?
    उत्तर- गणगौर से एक दिन पूर्व
  56. नागदा का प्राचीन सहस्त्रबाहु मंदिर कहाँ स्थित है?
    उत्तर- उदयपुर जिले में कैलाशपुरी के तालाब के किनारे
  57. मथानिया सौर ऊर्जा संयंत्र राजस्थान के किस जिले में है?
    उत्तर- जोधपुर में
  58. राजस्थान की बहुरूपिया कला को विश्व के अनेक राष्ट्रों में प्रदर्शित करने वाले कलाकार का नाम क्या है?
    उत्तर- जानकीलाल भांड
  59. राजस्थान के सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले जिले का नाम क्या है?
    उत्तर- जयपुर
  60. राजस्थान की सबसे लंबी नदी कौनसी है?
    उत्तर- चंबल    
 New Question Update Very Soon.........


1 comment: