Showing posts with label ब्रिक्स - BRICS |. Show all posts
Showing posts with label ब्रिक्स - BRICS |. Show all posts

Saturday, January 14, 2017

ब्रिक्स -बिम्सटेक आउटरीच सम्मेलन 2016- BRICS-BIMSTEC OUTRICH SUMMIT 2016


ब्रिक्स -बिम्सटेक आउटरीच सम्मेलन 2016

1 .ब्रिक्स -बिम्सटेक आउटरीच सम्मेलन का पूर्ण अधिवेशन 16 अक्टुम्बर 2016 को गोवा में सपन्न हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में इस तरह का यह पहला सम्मेलन था।

2. इस बैठक में ब्रिक्स और बिम्सटेक दोनों संगठनों के सदस्य देशों ने भाग लिया। 

3. ब्रिक्स देशो के राष्ट्रअध्यक्षों के अलावा श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिगं तोबगे, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, म्यांमार की स्टेट कांउसलर और विदेशी मंत्री आंग सान सू की और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तथा थाईलैंड के प्रधानमंत्री के विशेष दूत विरासावदी फुत्राकुल ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।

4. बांग्लादेश , भारत , म्यांमर, श्रीलंका, थाईलैण्ड़, भूटान और नेपाल के नेताओ की वार्ता के परिणाम को विस्तृत दस्तावेज का रूप दिया गया है। उस दस्तावेजों के अनुसार, उन्होने क्षेत्र मं हाल में हुए बर्बर हमलों की आलोचना की। इसे पठानकोट और उरी हमलों के संदर्भ में देख जा रहा है।


6. उल्लेखनीय है बिम्सटेक का गठन 6 जून 1997 को किया गया था। पहला बिम्सटेक सम्मेलन बैकांक में वर्ष 2004 में , दूसरा सम्मेलन वर्ष 2008 में नई दिल्ली में तथा तीसरा सम्मेलन म्यांमार में वर्ष 2014 में हुआ था चौथ बिम्सटेक सम्मेलन नेपाल में होगा।

"BRICS 8 SUMMIT"-Just Click

"BRICS 8 GOA PAPER"-   Just Click

गोवा घोषाणा पत्र- BRICS 8 GOA PAPER


गोवा घोषाणा पत्र

1.  इस घोषणा पत्र में सभी देशों से आतंकवाद, आतंकवाद कटरपंथ भर्ती, विदेशी एवं अन्य आतंकवादियों की गतिविधियों और आतंकवाद के वित पोषण के स्त्रोतों को बाधित करने के में एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाने का आहन किया गया।

2   सुरक्षा परिषद सहित सुंयक्त राष्ट्र में विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढाते हुए सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया गया हैं

3. वर्ष 2030 का शाश्वत विकास और उसके लिए बनाये गये सतत विकास लक्ष्य को स्वीकार करने के निर्णय का ब्रिक्स समूह ने गोवा घोषाणा पत्र में स्वागत किया है।

4 . घोषाणा पत्र में मनी लॉड्रिग, नशीली दवाओं की तस्करी, आपराधिक गतिविधियों जैसे आंतकवाद का सर्मथन करने वाले सगंठित अपराधों को रोकने की अपील की गई। साथ ही आतंकवादी ठिकानों को नेस्तानाबूद करने तथा आंतकवादी इकाइयों द्वारा सोशल मीडिया के दुरूपयोग रोकने पर भी सहमति जताई।

5.   ब्रिक्स देशों ने फाइनेशियल एक्शन टास्क फोर्स(एफएटीएफ) के प्रति एक बार फिर प्रतिबद्वता जाहिर की। ताकि मनी लॉड्रिग और आंतककियों को मिल रहे वितीय समर्थन को रोका जा सके।

नोट- "एफटीएफ 1989 में गठित एक अन्तर सरकारी संगठन है, जो मनी लाड्रिग को रोकने के लिए जी-7 देशों की पहल पर बना था। 2001 में इसमें आतंकवाद के वितीय स्त्रोतो पर रोक लगाने की बात भी जोड़ दी थी।"

6  .घोषणा पत्र में पेरिस जलवायु समझोते का भी सर्मथन किया गया। 

7. ब्रिक्स देशो ने बाजार सिद्वातों पर आधारित स्वतंत्र रेटिंग एजेंसी की स्थापना पर सहमित जताई। घोषाण पत्र में स्वतंत्र ब्रिक्स रेटिगं एजेंसी की स्थापना के लिए विशेषज्ञों को आमत्रित करने का जिक्र किया गया।

8. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ब्रिकस समूह द्वारा नई रेटिंग एजेंसी गठित करने की वकालत करते हुए न्यू डेवलपमेन्ट बैक ( एनडीबी) के अध्यक्ष के.पी.कामत ने तीन बडी वैश्विक रेटिंग एजेशियों ( फिच, मूडिज और स्टैडर्ड एण्ड पुअर्स) के रेटिग तय करने के तौर-तरीकों को लेकर चितां व्यक्त की थी।


9 . इसके अलावा घोषणा पत्र में उर्जा , भष्ट्राचार उन्मूलन, कृषि क्षेत्र में सहयोग, संस्कृति, राजनय जैसे विविध मुद्दो पर चर्चा की गई

   BRICS 8 SUMMIT -Just Click

  BRICS 8 BIMSTECH -Just Click

आठवां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2016 गोवा - BRICS 8 In Goa

आठवां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2016 गोवा 

1. आठवॉ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 15-16 अक्टुम्बर 2016 को गोवा के बेनाउलिम स्थित ताज  एक्सोटिका    होटल में सपंन्न हुआ।

2. भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मलेन का आयोजन दूसरी बार हुआ है, इससे पहले वर्ष 2012 में चौथा ब्रिक्स सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया था।

3.आठवें ब्रिक्स सम्मेलन का ध्येय वाक्य था- ‘उतरदायी समावेशी तथा सामूहिक समाधान निरूपित करना‘।

4.सम्मेलन में पॉचों सदस्य राष्ट्र - ब्राजील, रूस , भारत , चीन और दक्षिण अफ्र्रिका के राष्ट्र प्रमुखो ने हिस्सा लिया।
5. दो दिवसीय इस सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की।

6. सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री के अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति -मिशेल टेमर, चीन के राष्ट्रपति - शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति-ब्लादिमीर पुतीन, एवं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति -जकैब जुमा उपस्थित थे।

7. इनके अलावा इस सम्मेलन में बिमस्टेक ¼ Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation - BIMSTEC ) समूह कें सदस्य देशों (बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार , नेपाल, श्रीलंका, और थाइलैण्ड़ ) को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होने ब्रिक्स-बिमस्टेक सम्मेलन में हिस्सा लिया। वही अफगानिस्तान ओर मालदीव को मेहमान राष्ट्रों के रूप में शामिल किया गया।

8. बिक्स सम्मेलन में आतंकवाद की चुनौती, जलवायु परिवर्तन एवं सभी देशों के बीच आपसी सहयोग एंव नए क्षेत्रों की सम्भावनाओं पर चर्चा हुई।

9. भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन में आतंकवाद को वैश्विक खतरा बताते हुए इसक कडाई से निपटने पर जोर दिया।

10.शिखर सम्मेलन के अन्त में बिक््रस सदस्य देशों ने 109 बिन्दुओं वाला ‘गोवा  घोषणा -पत्र ' स्वीकार किया।

BRICS 8 GOA PAPER- Just Click

BIRCS 8 BIMSTECH-   Just Click